कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने शनिवार को अपना जन्मदिन मनाया। देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं, मगर जैसी शुभकामना पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उन्हें दी है, उससे बीजेपी के लिए ही असहज स्थिति पैदा हो गई। दिलीप घोष ने ममता को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के देश की पहली बंगाली प्रधानमंत्री बनने की अच्छी संभावनाएं हैं। ममता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए घोष ने कहा, मैं उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करता हूं। हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है।
There will be no prime minister from West Bengal, it will be Mamata Banerjee: BJP state president
‘ममता बनर्जी ही हो सकती हैं पहली बंगाली पीएम’
उन्होंने कहा, ह्यअगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो एक वही हैं। हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है।’ दिलीप घोष के इस बयान ने बंगाल के राजनीतिक गलियारों में सबको हैरानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा, ‘ज्योति बसु के पास एक अच्छा मौका था प्रधानमंत्री बनने का, मगर उन्होंने यह मौका खो दिया। उनकी पार्टी ने ही उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया।’
कांग्रेस ने उनके इस बयान को लपकते हुए कहा कि अब बीजेपी नेता भी मानने लगे हैं कि नरेंद्र मोदी अगली बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। कांग्रेस नेता अब्दुल मन्नान ने कहा, ‘एक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह बयान देना साफ संकेत देता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगली बार प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।’
बीजेपी की नीतियों का विरोध कर बनीं विपक्ष का प्रमुख चेहरा
2014 में बीजेपी की लैंडस्लाइड जीत के बाद जहां ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां हाशिए पर आ गई थीं वहीं ममता ने इस ट्रेंड को पीछे छोड़ते हुए दिया था और एक कद्दावर नेता के रूप में उभरीं जिन्होंने बीजेपी की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर आलोचना की थी जिसके बाद ममता विपक्ष के गठबंधन की अग्रणी नेता बन गईं। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि 2019 में अगर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए बहुमत लाने से चूक गया तो ममता किंगमेकर की भूमिका निभा सकती हैं।

