भोपाल TIO
कल डॉक्टरों की हड़ताल के बाद आज मध्य प्रदेश में वकीलों की हड़ताल है। प्रदेशभर के करीब 98 हजार वकील इस हड़ताल में शामिल हैं। ये लोग एडवोकेट प्रटेक्शन ऐक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के कानून मंत्री ने वकीलों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा सरकार वकीलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया है।
प्रतिवाद दिवस- प्रदेश भर में वकील आज न्यायालयीन कार्य से दूर हैं। वकील आज प्रतिवाद दिवस मना रहे हैं। वो अदालतों में काम नहीं करेंगे। ये वकील उत्तर प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या का विरोध और एमपी में राज्य अधिवक्ता परिषद बनाने की मांग कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में वकीलों ने काम बंद रखा है। ये लोग सभी जिÞलों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।
हड़ताल के कारण अदालतों में कामकाज ठप्प पड़ा है। जबलपुर में सभी वकील आज अपना काम बंद रखे हैं। इसका सीधी असर अदालती काम काज पर पड़ा है। कोर्ट में बेंच खाली पड़ी हैं। दूर-दूर से आए पक्षकार परेशान हो रहे हैं। ग्वालियर में हाईकोर्ट और जिला अदालतों के करीब 4 हजार वकील हड़ताल पर हैं। हाई कोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट एवं तहसील न्यायालयों में वकील काम पर नहीं पहुंचे हैं। राजधानी भोपाल औ? इंदौर में भी वकीलों की हड़ताल का सीधा असर पड़ा है। भोपाल में करीब 5 हजार वकील हैं, जो सभी हड़ताल में शामिल हैं। कोर्ट आए पक्षकार परेशान हैं।