बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

0
249

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के मिरपुर थाना इलाके में पुलिस को नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जब सर्चिंग अभियान के लिए सुरक्षा बल वहां पहुंच तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
Three Naxal piles, huge amounts of arms recovered in Bijapur encounter with security forces
इसके जवाब ने जब पुलिस ने फायरिंग की तो तीन नक्ली घटनास्थल पर ही मारे गए। तीन नक्सलियों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने घटना स्थल से दो ध्वस्त कैंप, भरमार बंदूक समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है और छानबीन की जा रही है।