राजस्थान में टिकट वितरण की कवायद नहीं होगी आसान, विरोध-प्रदर्शन शुरू

0
555

जयपुर। राजस्थान भाजपा में टिकटों को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओ के विरोध प्रदर्शन टिकट वितरण से पहले ही शुरू हो गए है। शुक्रवार को सरकार के एक मंत्री और दो मौजूदा विधायकों के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इससे पहले कोर कमेटी की बैठकों के दौरान भी विरोध प्रदर्शन सामने आ चुके है।
Ticket distribution will not be easy in Rajasthan, protest begins
इस बीच राजस्थान भाजपा के टिकटों के लिए आखिरी दौर की कवायद जारी है। नेताओं के बीच बैठकों का सिलसिला जारी रहा। अब ये सभी नेता शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे जहां पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक के बाद रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है। इस बैठक मे ही पार्टी राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम तय करेगी।

राजस्थान में इस बार भाजपा के लिए टिकट वितरण की कवायद आसान नहीं रहने वाली है और इस बात के संकेत लगातार मिल रहे हैं। अभी टिकट वितरण हुआ नहीं है और इससे पहले ही मौजूदा विधायको, मंत्रियों और संभावित प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो चुका है। पार्टी की ओर से सीटवार की गई रायशुमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के साथ ही करीब 2 दर्जन विधायकों के खिलाफ नाराजगी सामने आ चुकी है।

वहीं, पार्टी स्तर पर कराए गए तमाम सर्वे के दौरान भी कई विधायकों के खिलाफ कार्यकतार्ओं और जनता की नाराजगी सामने आ चुकी है। शुक्रवार को सरकार के मंत्री हेम सिंह भड़ाना, ब्यावर से विधायक शंकर सिंह रावत, अनूपगढ से विधायक शिमला बावरी के खिलाफ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इन लोगों ने पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी और अन्य पदाधिकारियों को अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन भी दिया।

पार्टी मुख्यालय पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शोखावत व अन्य नेतओं ने कार्यकतार्ओं से बातचीत की । पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह स्थिति तो अभी टिकट वितरण से पहले की है। असली खींचतान और विरोध प्रदर्शन टिकट वितरण के बाद सामने आएंगे।

आज पहुंचेंगे नेता दिल्ली-
इस बीच राजस्थान भाजपा के टिकट तय करने के लिए यहां के वरिष्ठ नेता शनिवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे। बतया जा रहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित वरिष्ठ नेताओं की पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक होगी और इसके बाद रविवार को पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में ही पार्टी की पहली सूची के नाम तय किए जाएंगे। राजस्थान में सोमवार 12 नवम्बर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी है।