TIO PATNA
कोरोना काल में बिहार चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजग और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। पहले चरण में नीतीश सरकार के 8 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनिटाइजर आदि का प्रबंध किया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक पांच फीसदी मतदान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से चुनाव में मतदान करने की अपील की है। इसके अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। इस चरण के चुनाव में दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे
- बिहार में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। कई बूथों पर कोरोना से बचाव के उपाय सैनिटाइजर और टेम्परेचर मापने के लिए थर्मल गन दिखी। हालांकि कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग नदारद रही। इसके साथ ही कई वोटरों और मतदान अधिकारियों ने मास्क पहनने में कोताही बरती। यहां तक कि लखीसराय में वोट डालने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो मास्क पहना था, पर उन्हें वोट डलवा रहे पीठासीन अधिकारी का मास्क ठुड्डी पर था।
- कई बूथों पर गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं। गया के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में एक वोटर के हाथ पर लगाई गई स्याही ही मिट गई। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सटे बूथ पर पंकज नाम के वोटर वोट देकर जैसे ही बाहर निकले उनकी उंगली पर लगे निशान को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि उंगली पर निशान तो लगाया था, पर वह कुछ ही सेकंड के अंदर मिट गया। यह कौन सा निशान है, जो मिट जाता है।
- मतदान शुरू होने से पहले औरंगाबाद के बालूगंज में दो IED मिले। CRPF ने सर्च अभियान के दौरान मिले इस IED को डिफ्यूज कर दिया। यह इलाका नक्सल प्रभावित हैं। इससे पहले मंगलवार को गया के इमामगंज में दो IED मिले थे। CRPF ने इसे भी डिफ्यूज कर दिया था।
- आरा की शाहपुर विधानसभा के बिहीयां गांव के बूथ-286, मुंगेर विधानसभा 165 के बूथ-231, नौवागढ़ी महादेवपुर सरकारी बंगले पर EVM खराब होने से फिलहाल मतदान बाधित है। मुंगेर के नौवागढ़ी में EVM में राजद प्रत्याशी कs चुनाव चिह्न के सामने बटन नदारद मिला।
- नवादा जिले के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के फुलमा गांव के बूथ-258 पर भाजपा के पोलिंग एजेंट कृष्ण प्रसाद सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें अचानक सीने दर्द हुआ। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।
- राहुल ने ट्वीट कर दीं शुभकामनाएं
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच राहुल गांधी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘इस बार न्याय, रोजगार, किसान-मजदूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं।’
शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों पर वीवीपैट मशीन खराब
बिहार के शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 50 और 67 पर मतदान शुरू नहीं हो पाया है। दोनों बूथों पर वीवीपैट मशीन में खराबी आ गई है। इससे पहले भी कुछ बूथों पर इस तरह की शिकायत देखने को मिली है।जेपी नड्डा ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। आप का मत ही लोकतंत्र में आपकी सबसे सबसे बड़ी ताकत है। मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि कोविड संबंधी सावधानियों का ध्यान रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर हिस्सा लें। पहले मतदान, फिर जलपान!’
आरा में जारी है वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। राज्य के आरा में मतदाता अपना वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज सुबह 8.30 बजे
महागठबंधन की तरफ से आज सुबह 8.30 बजे विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का एलान किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘आज सुबह 8.30 बजे महागठबंधन की एक विशेष प्रेसवार्ता होटल मौर्या, पटना में होगी। आप सब से निवेदन है कि जरूर जुड़ें।’केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाला वोट
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बिहार में पहले चरण के लिए मतदान जारी है।पीएम मोदी की लोगों से मतदान की अपील
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने की अपील की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज की दूरी का रखें ध्यान, मास्क जरूर पहनें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!’महागठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं नीतीश: चिराग पासवान
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहल चरण का मतदान जारी है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं।चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, ‘आदरणीय नीतीश कुमार जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि राजद व महागठबंधन को मजबूत करेगा। चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड़ राजद के साथ जाने की तैयारी कर चुके है साहब। राजद के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके है।’

