मल्हारगढ तहसील के ग्राम फतेहपुर में दो तेंदुए एक साथ आ गए, एक महिला और एक प्रेस फोटोग्राफर घायल

0
737

मंदसौर

मल्हारगढ तहसील के ग्राम फतेहपुर में दो तेंदुए एक साथ आ गए। इसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने एक महिला और एक प्रेस फोटोग्राफर को घायल कर दिया।

इसके अलावा दो तीन लोगों को भगदड़ में चोट लगी है। वन विभग की टीम को एक तेंदुआ बेहोशी की हालत में मिला है जिसे मंदसौर लाया गया है। यह भी खबर है कि लोगों की पिटाई से उसकी मौत हो गई है। दूसरा तेंदुआ अभी गांव में ही छुपा हुआ है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गांव में अभी भी दहशत का माहौल है।