मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड से पूछताछ करना चाहती है यूएन टीम, पाक ने वीजा याचिका को ठुकराया

0
190

इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र की एक टीम जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद से पूछताछ करने के लिए पाकिस्तान आना चाहती थी। मगर, पाकिस्तान ने यूएन के सदस्यों की वीजा याचिका को ठुकार दिया है। बताते चलें कि वह मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे। मुंबई हमलों के बाद भारत ने आंतकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जंग छेड़ी थी।
UN team seeks interrogation of masterminds of Mumbai attacks, Pak rejects petition petition
भारत लगातार हाफिज सईद और पाकिस्तान में सक्रिय आंतकवादी संगठनों को प्रतिबंधित करने को लिए यूएन में दबाव बना रहा था। इस लड़ाई में भारत को कई देशों का समर्थन भी मिला था और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2008 के मुंबई हमले के बाद जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज पर 10 दिसंबर 2008 को पाबंदी लगाई थी। हालांकि, पाकिस्तान ने नवंबर 2017 में हाफिज को नजरबंदी से रिहा कर दिया था।

इस मामले में हाफिज सईद ने अपना नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची से हटवाने के लिए यूएन में याचिका दायर की थी। इसी संबंध में यह टीम पाकिस्तान में जमात-उद-दावा प्रमुख से पूछताछ करना चाहती थी। मगर, पाकिस्तान ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज की वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उसका नाम प्रतिबंधित सूची से हटाने के लिए कहा गया था।

लिहाजा, अब हाफिज का नाम प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में ही बना रहेगा। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन के एक प्रतिनिधि ने पिछले साल अक्टूबर में लोकपाल को सूचित किया था कि उनकी इस्लामाबाद यात्रा के लिए कोई वीजा नहीं जारी किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र लोकपाल विश्व संस्था द्वारा प्रतिबंधित लोगों एवं संगठनों द्वारा उन्हें प्रतिबंध सूची से हटाने के अनुरोधों की समीक्षा करता है।