जम्मू
जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढ़र सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की है। इसके अलावा शाहपुर और केर्नी सेक्टरों में आज सुबह पौने 10 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
पाकिस्तान ने फिर आईबी पर बरसाए गोले
इससे पहले पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर में वीरवार रात 12 बजे गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया। सीमावर्ती मनियारी गांव के नजदीक गिरे मोर्टार के गोलों के धमाकों से इलाका गूंज उठा, जिससे लोगों की नींद उड़ गई।
इससे ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में बिताई। एहतियातन पांच सरकारी स्कूल शुक्रवार को बंद रहे। शुक्रवार को हालात सामान्य बने रहे। दोनों ओर से किसी भी तरह की गोलाबारी या जवाबी कार्रवाई नहीं की गई है।