भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख बढ़ने के बाद उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अयोध्या में बाबर के नाम की एक भी ईंट नहीं रखी जाएगी। प्रयागराज में हो रहे कुंभ मेले में मप्र के मुख्यमंत्री व अन्य लोगों को आमंत्रित करने भोपाल आए मौर्य ने यह बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
UP deputy CM says- Do not have a single brick named Babar in Ayodhya
मौर्य ने कहा कि पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन होने दीजिए, इसके बाद अयोध्या में भव्य मंदिर जरूर बनेगा। मौर्य से जब हनुमानजी की जाति और धर्म को लेकर हो रही बयानबाजी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि हनुमानजी भगवान हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। गौरतलब है कि हनुमानजी की जाति बताने की शुरूआत उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही की थी।
अपराधियों से जैसा व्यवहार होना चाहिए, वैसा ही हो रहा
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने मीडिया से कहा कि अपराधियों के साथ जैसा व्यवहार होना चाहिए, वैसा ही हो रहा है। प्रदेश में कोई अपराध करेगा तो बच नहीं पाएगा।

