अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुलवामा हमले को बताया भीषण, कहा- समय आने पर देंगे बयान

0
196

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर किए गए हमले को भीषण करार देते हुए कहा है कि हमें इस मामले पर कई रिपोर्ट्स मिली है। हम इस मामले पर जल्द ही आधिकारिक बयान देंगे। हालांकि, उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा कि अच्छा होगा, अगर आंतक के मामले पर भारत और पाकिस्तान साथ हो जाएं। दरअसल, उनका यह बयान ऐसे मौके पर आया है, जब 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
US President told the Pulwama attack, the gruesome, said statement will come at the time.
ट्रंप ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमें इस मामले पर कई रिपोर्ट्स मिली हैं। सही समय आने पर इस पर बयान जारी किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि आंतकी हमले की वजह से भयानक स्थिति पैदा हो गई है। बता दें कि इससे पहले आतंकी हमले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भारत का समर्थन किया था। हमले के बाद जॉन बोल्टन ने भारतीय एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया था।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, बोल्टन और वाइट हाउस की प्रेस सेक्रटरी सारा सांडर्स ने अलग-अलग बयानों में पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद और इसके सरगनाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। इसके साथ ही आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह नहीं देने की भी बात कही थी। भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई जेस्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा, आतंकवादी हमले की तह तक पहुंचने में हम भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।