वंदे मातरम पर सियासत तेज, कलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा उतरी सड़कों पर

0
348

भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ आखिरकार बीजेपी सड़क पर उतर गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश में वंदेमातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है इसी क्रम में कमलनाथ सरकार के उस फैसले का विरोध बीजेपी शुरू कर चुकी है जिसमें मंत्रालय में वंदेमातरम के गायन को रोक दिया गया है।
Vande Mataram tops political, BJP against Kamal Nath
बीजेपी की मांग है कि सरकार यह फैसला तत्काल वापस ले नहीं तो प्रदर्शन तेज होगा। वहीं इस मामले में कमलनाथ सरकार की तरफ से सफाई भी पेश की गई थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ के हवाले से दिए गए बयान में कहा गया कि यह निर्णय ना किसी एजेंडे के तहत लिया गया है और ना ही हमारा वंदेमातरम गायन को लेकर कोई विरोध है। वंदेमातरम हमारे दिल की गहराइयों में बसा है। हम भी समय-समय पर इसका गायन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने जारी आदेश में कहा है कि, वे वंदेमातरम को वापस प्रारंभ करेंगे लेकिन एक अलग रूप में करेंगे, लेकिन उनका यह भी मानना है कि सिर्फ़ एक दिन वन्देमातरम गायन करने से किसी की देशभक्ति या राष्ट्रीयता परिलिक्षित नहीं होती है। देशभक्ति व राष्ट्रीयता को सिर्फ़ एक दिन वन्देमातरम गायन से जोड़ना गलत है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शायद यह भूल गई है कि सरकारें आती है, जाती है लेकिन देश और देशभक्ति से ऊपर कुछ नहीं है। मैं माँग करता हूँ कि वंदे मातरम का गान हमेशा की तरह हर कैबिनेट की मीटिंग से पहले और हर महीने की पहली तारीख को हमेशा की तरह वल्लभ भवन के प्रांगण में हो।