इंदौर। संत भय्यू महाराज आत्महत्या केस में पुलिस को अहम गवाह मिल गया है। मंगलवार दोपहर उनकी बेटी थाने पहुंची और आरोप लगाया कि पिता की मौत ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना के कारण हुई है। कुहू ने उस युवती पर पिता के बेडरूम पर कब्जा करने का आरोप लगाया जो खुद को केयर टेकर बता रही थी। पुलिस युवती सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी में है।
Vayyu Maharaj Suicide Case: Police found a key witness, daughter’s allegation, father’s death, blackmailing and harassment
सीएसपी अगम जैन के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे कुहू महाराज की पत्नी आयुषी के साथ तेजाजी नगर थाने बयान देने पहुंची। सीएसपी ने उससे करीब 30 सवाल किए। उन्होंने फूटी कोठी निवासी उस युवती के संबंध में पूछा जो कुहू की केयर टेकर बता रही थी। कुहू ने स्पष्ट कहा कि वह उसकी केयर टेकर नहीं थी। जब वह पुणे रहती थी, तब भी युवती घर में रहती थी। उसने पूरे घर पर कब्जा जमा लिया था। नौकर-कर्मचारी उससे घबराते थे।उसकी मर्जी से घर चलने लगा था। उसने पिता के बेडरूम तक पर कब्जा कर लिया था। उसने शक जाहिर किया कि पिता को इसी तनाव में जान देना पड़ी। सीएसपी के मुताबिक कुहू को दोबारा बुलाया गया है। अभी मौखिक चर्चा हुई है। इसके बाद आयुषी के बयान लिए जाएंगे।
समय बाद पुलिस को लड़की, विनायक, शरद के खिलाफ गवाह मिले हैं। वह ब्लैकमेलिंग, धमकी के सबूत जुटा रही है। इसमें अहम सबूत विनायक और लड़की का वह फोटो है जो शादी के दिन कैमरे में कैद हुआ था। विनायक ने षड्यंत्र रचकर लड़की को महाराज के घर बुला लिया था। इसको लेकर जमकर विवाद भी हुआ था।
कॉन्ट्रैक्टर मनमीत अरोरा के टूटने से भी पुलिस को केस दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया। अरोरा ने सरकारी गवाह देने की स्वीकृति दी है। उसने युवती के साथ महाराज को गुजरात ले जाना कबूला है। आयुषी की शादी रुकवाने पर कामयाब नहीं होने पर महाराज की पत्नी बनने का उसका सपना टूट गया। विनायक ने षड्यंत्र रचा और धमकाना शुरू कर दिया।
विनायक के साथ मिले अंतरंग फोटो से भाई-बहन के रिश्ते की पोल खुल गई। उससे ड्राइवर कैलाश द्वारा दिए गए बयानों की पुष्टि हो गई। पुलिस ने दोस्त मनोहर सोनी को भी गवाह के रूप में दर्ज किया है। मां कुमुदनी के बयान भी अहम माने जा रहे हैं। उन्होंने औपचारिक चर्चा में अफसरों से कहा कि युवती ने घर में कब्जा जमा लिया था। भय्यू महाराज को वश में कर लिया था। मुश्किल से उसके चंगुल से निकाला गया था। मोबाइल-सूट के बिल भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि युवती महाराज को धमकाकर लाखों रुपए का सामान ले चुकी है। उसकी बहन की शादी में महाराज ने 15 लाख रुपए खर्च किए थे। युवती ने सोने का हार व 45 हजार के कपड़े लिए थे।

