मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में फिर हुई हिंसा, मध्य प्रदेश 10 बजे तक 13.18 फीसदी मतदान

0
145

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही बूथों पर लोगों की लंबी लाइनें लगी नजर आने लगीं।

वहीं कईं दिग्गज भी सुबह से मतदान करने पहुंच गए। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। वहीं पिछले चार चरणों की तरह पांचवें चरण में भी पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई है। आज जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उन पर राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी समेत 674 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है।

झारखंड:
हजारीबाग में मतदान केंद्र संख्या 450 पर एक व्यक्ति अपनी 105 वर्षीय मां को लेकर वोट डालने पहुंचे।

पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की सात-सात, बिहार की 5 और झारखंड की 4 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख सीट के लिए मतदान हो रहा है। साथ ही अनंतनाग सीट के लिए भी पुलवामा और शोपियां जिले में वोट पड़ रहे हैं।
भाजपा के लिए यह चरण अहम क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव उसे 51 में से 40 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर ही जीत मिली थी। कुल 94,000 मतदान केंद्र और बूथ बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस चरण के साथ ही कुल 424 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। 12 और 19 मई को आखिरी दो चरणों में 118 सीटों के लिए मतदान होगा। 23 मई को मतगणना होगी।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मतदान केंद्र पर हिंसा की खबर है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मतदान केंद्र संख्या 333 पर अपना वोट डाला।

– सुबह 9 बजे तक 51 सीटों पर कुल 9.17 प्रतिशत मतदान हुआ है जिसमें झारखंड में सबसे ज्यादा 12.22 प्रतिशत, बिहार में 11.55 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 9.43 प्रतिशत, राजस्थान में 9.18 प्रतिशत, यूपी में 8.53 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 7.54 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में 0.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।
पश्चिम बंगल के बाद अब पुलवामा में भी बूथ हर हिंसा की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां बूथ पर ग्रेनेड फेंका गया है। हालांकि, अभी इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं।

बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के इंटर कॉलेज में अपना वोट डाला।

– पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में फिर से हिंसा हुई है। सुबह से मतदान शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर ही हमला हो गया है जिसमें वो घायल हुए हैं। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्तओं ने वोटिंग शुरू होने के बाद हमला किया और इसके बाद मतदान प्रभावित हुआ है। खबर है कि भाजपा के पोलिंग एजेंट को हटाए जाने की सूचना के बाद अर्जुन सिंह यहां पहुंचे जिसके बाद उन पर हमला हो गया।
बसपा प्रमुख मायावती ने भी लखनऊ में सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदान किया साथ ही मीडिया से बात करते हुए अपील की कि लोग अपनी समझ के साथ मतदान करें।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्कॉलर्स होम स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह 10 बजे तक 12.65 प्रतिशत मतदान
बिहार— 11.51 फीसदी
जम्मू कश्मीर— 01.49 फीसदी
मध्य प्रदेश— 13.18 फीसदी
राजस्थान— 14.01 फीसदी
उत्तर प्रदेश— 09.85 फीसदी
पश्चिम बंगाल— 17.13 फीसदी
झारखंड— 13.46 फीसदी