TIO भोपाल
मध्यप्रदेश में एक तरफ सरकार बचाने और बनाने वाले उपचुनाव में लोग कोरोना का डर भूलकर जमकर मतदान कर रहे है, वहीं कई जगह छिटपुट घटनाएं भी जारी है। गोहद में भाजपा,कांग्रेस और बसपा उम्मीदवार को किया नजरबंद किया।
मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए उपचुनाव जारी है। इस चुनाव में 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोरोना महामारी के रोकथाम के दिशा-निर्देशों के साथ मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतदाता धीर-धीरे मतदान केंद्रों की तरफ बढ़ रहे हैं। भाजपा ने उन सभी 25 लोगों को प्रत्याशी बनाया है, जो कांग्रेस विधायकी पद से इस्तीफा देकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उपचुनाव को सीएम शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी ज्यादा विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहे हैं।
गोपाल भार्गव पर दर्ज हुआ आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता गोपाल भार्गव पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला छतरपुर में दर्ज किया गया है।
बाहर निकलिए और वोट कीजिए: शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, यह लोकतंत्र को मजबूत करता है। आप सभी को वह सरकार चुनने के लिए मतदान करना चाहिए जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा कर सके। बाहर निकलिए और वोट कीजिए। आइए मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाते हैं।’ राज्य में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव चल रहा है।
10 बजे तक हुआ 11.48 प्रतिशत मतदान
मध्यप्रदेश उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 11.48 प्रतिशत तक मतदान हुआ। राज्य में 28 सीटों के लिए मतदान जारी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाला वोट
ग्वालियर में भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य विधानसभा क्षेत्र के हो रहे उपचुनाव में वोट डाला।
बुजुर्ग मां को गोद में उठाकर मतदान केंद्र पहुंचा बेटा
मध्यप्रदेश के ग्वालियर उपचुनाव में वोट डालने में मदद करने के लिए एक व्यक्ति अपनी बुजुर्ग मां को गोद में उठाकर लाया। आज राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
मुरैना में हुई फायरिंग, एक युवक को लगी गोली
मुरैना के सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई है। इसके कारण मतदान को रोका गया है। फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई है।
मुरैना में हुई फायरिंग, एक युवक को लगी गोली
मुरैना के सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई है। इसके कारण मतदान को रोका गया है। फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई है।
दिग्विजय ने ईवीएम पर उठाया सवाल
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।’
इमरती देवी ने डाला वोट
ग्वालियर में डबरा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार, इमरती देवी ने बूथ संख्या 219 पर अपना वोट डाला।
कांग्रेस उम्मीदवारों को दिग्विजय ने दीं शुभकामनाएं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशियों को उपचुनाव के लिए शुभकामना दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनावों में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को विजय श्री की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्यमेव जयते।’
कमलनाथ ने की लोगों से वोट करने की अपील
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय साथियों, आपसे आग्रह है कि घरों से निकलिए और लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान करिए। आपका एक वोट मध्यप्रदेश के सम्मान और स्वाभिमान की नई गाथा लिखेगा। लोकतंत्र अमर रहे।’
प्रचार में हुई जमकर जुबानी जंग
मध्यप्रदेश में इस उपचुनाव को लेकर हुए चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी रही। दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव दोनों ही पार्टियों के नाक का सवाल बन चुका है।
इन नेताओं पर टिकी है सबकी नजर
ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भाजपा सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभु राम चौधरी, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ऐंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह और हरदीप सिंह डंग पर सबकी नजर रहेगी। हालांकि, यह अपने बयानों को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं।
इंदौर में जारी है मतदान
इंदौर में राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहे हैं। कोरोना महामारी में हो रहे इस उपचुनाव में मतदान केंद्र पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश में आज विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।