90 केस के वांटेड आरोपी को 40 पुलिस कर्मियों ने 2 किलो मीटर खड़ेदकर पकड़ा

0
273

मुंबई। 90 अपराधों में वांछित कुख्यात लुटेरे फैय्याज खालिद शेख को उसके साथी हाजी पीर महम्मद शेख उर्फ सलीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। फैय्याज और सलीम को शनिवार को रायगड जिले के खालापुर तालुका स्थित नढाल गांव से बेहद खतरनाक व नाटकीय स्थिति में गिरफ्तार किया गया। फैय्याज पर चेन की झपटमारी करने, चोरी करने, सरकारी कर्मचारियों (पुलिस) पर हमला, अवैध पिस्तौल और अन्य हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। अनेक अपराधों में वांछित फैय्याज लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए फरार था।
Wanted accused of 90 cases caught by 40 police personnel, 2 kg
उस पर महाराष्ट्र केमुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, रत्नागिरी, पालघर व विरार तथा गुजरात के वापी सहित अन्य शहरों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। फैय्याज इतना खतरनाक अपराधी है कि घिर जाने अथवा पकड़े जाने की स्थिति में पुलिस पर भी जानलेवा हमला करने से नहीं हिचकता है। फैय्याज मूल रूप से खारघर उपनगर के ओवे गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध दर्ज 90 मामलों में से 40 न्यायालय में चल रहे हैं। इनमें से कई मामले में वह वांछित है और फरार घोषित है।

14 अक्टूबर को भी बच गया था…
फैय्याज बीते कई महीने से नवी मुंबई पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। 14 अक्टूबर को भी वह इसी तरह विरार में हुई एक मुठभेड़ में नवी मुंबई पुलिस के चंगुल से भाग निकला था। नवी मुंबई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैय्याज एक छीनी गई कार में अपने परिवार सहित गुजरात भाग रहा है। जानकारी मिलते ही नवी मुंबई पुलिस के विभिन्न विभागों से करीब 40 पुलिस वालों के दस्ते ने अलग-अलग फैय्याज का पीछा करना शुरू किया था।

उसे विरार के पास खानिवडे टोलनाके पर घेर भी लिया गया था और फैय्याज पुलिस पर फायरिंग करते हुए पास के जंगलों में भाग गया था। इस मुठभेड़ में उसकी मां, बीवी और छह साल का बेटा कार में ही फंसे रह गए थे। पुलिस ने शेख की मां और बीवी को भी गिरफ्तार कर लिया था। बीते तीन महीने में यह दूसरी बार था जब फैय्याज पुलिस पर हमला करते हुए चकमा देकर भागा था। फैय्याज की फायरिंग से नवी मुंबई के दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए थे और बाल-बाल बचे थे।

फिर से की वारदात
उसी समय से नवी मुंबई पुलिस फैय्याज की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि 19 अक्टूबर की रात को फैय्याज पनवेल के खारघर में अपने एक साथी के साथ मिलकर झपटमारी के दो अपराध किए और छीनी गई एक वैगनआर कार में बैठकर फरार हो गया था। यह जानकारी के मिलते ही पुलिस ने अपने कुशल अधिकारियों के दस्ते तैनात किए और फरार फैय्याज की खोज में लगा दिए। पुलिस को विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली कि फैय्याज रायगड जिले के खालापुर तालुका स्थित नढाल गांव में सखाराम पवार नामक व्यक्ति के घर में छिपा हुआ है।

पुलिस से एनकाउंटर
पुलिस को फैय्याज के नढाल गांव में छिपे होने की जानकारी 20 अक्टूबर की भोर में मिली। पुलिस सीधे नढाल गांव पहुंची और सखाराम पवार के घर को घेर लिया। पुलिस द्वारा घेरे जाने की भनक मिलते ही फैय्याज और उसके साथी सलीम ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फैय्याज शेख ने जिस पिस्टल से फायर किया वह कोलकाता से खरीदी गई थी। उसकी पिस्टल से 9 एमएम की गोली चलाई गई थी। पुलिस को पहले से ही फैय्याज द्वारा गोलीबारी करने का संदेह था।