मध्यप्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कैसा रहेगा मौसम

0
644

TIO, भोपाल 

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जरूर कम हो गया है, लेकिन 21-22 सितंबर को कई जिलों में फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उधर, मंदसौर और भिंड जिले में भी नदियों का जल स्तर फिलहाल कम होने से राहत मिली है। गुरुवार को केंद्रीय दल ने मंदसौर में बाढ़ बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

मौसम विभाग ने कहा है कि ज्यादातर मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर कम हो गया है। जबकि मंदसौर और भिंड जिले में चंबल का पानी खतरे के निशान से नीचे आ गया है। वहीं खबर है कि केंद्रीय दल ने मंदसौर का हवाई सर्वेक्षण किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 और 22 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह मध्यप्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हो सकता है।

इन संभागों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर, रीवा, इंदौर व होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई। जबकि भोपाल व जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई। शहडोल संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई।

कहां कितनी बारिश
हटा में 8, बक्स्वाहा में 6, चिंचोली में 5, हनुमना, सेंधवा 4, नेपानगर, भीकनगांव, बेगमगंज, जबलपुर में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश की चेतावनी नहीं
मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा भारी बारिश और बाढ़ का दौर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। जबकि 21 सितंबर और 22 सितंबर को ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

यहां होगी बारिश
21 सितंबर : पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, अंडमान निकोबार में बारिश
22 सितंबर : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, केरल में बारिश

धूप खिली, उमस से परेशान हुए लोग
पिछले कुछ दिनों से चल रहा भारी बारिश का दौर थम गया है। भोपाल में लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस से लोग फिर बेहाल होने लगे हैं। गुरुवार को भी थोड़ी देर के लिए धूप खिली तो लोग खुश हुए, लेकिन थोड़ी देर में ही वे गर्मी और उमस से परेशान होने लगे।

कहां कितना तापमान
-भोपाल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर है। 25 सितंबर तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी हो सकती है।

-इंदौर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर है। 25 सितंबर तक तापमान 33 पर पहुंच जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आएगी।

-ग्वालियर में 33 डिग्री पर तापमान रहा, यहां बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बना हुआ है। 25 सितंबर तक तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

-जबलपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर रहा। जो 25 सितंबर ऐसा ही बना रहेगा। इस बीच गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

-पिछले दिनों क्षिप्रा में बाढ़ के बाद अब थोड़ी धूप खिलने से लोग उमस और गर्मी से बेहाल देखे गए। यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। 25 सितंबर तक एक डिग्री की कमी का अनुमान है।

-सागर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर है। यहां भी बारिश चल रही है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री बना हुआ है। 25 सितंबर तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री हो सकता है।