हम सभी तैयारियां कर रहे हैं, कश्मीर में बिना किसी भय के लोग मनाएं ईद: राज्यपाल मलिक

0
159

जम्मू

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि हम ईद की तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही कहा कि लोगों को अधिकतम सुविधाएं मिल सकें इसके लिए हमारा हर  संभव प्रयास जारी हैं।जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सभी लोग बिना किसी भय के ईद मनाएं।
इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक घाटी के हालात का जायजा लेने खुद निकले। उन्होंने श्रीनगर शहर के रावलपोरा, रामबाग, जवाहर नगर, सोनवार तथा राजबाग इलाके का दौरा कर जमीनी स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पाया कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं।

राज्यपाल ने ललडेड अस्पताल तथा जीबी पंत बाल अस्पताल सोनवार का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया। मरीजों तथा वार्ड में भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बात कर चिकित्सा व्यवस्था का फीडबैक लिया। उन्होंने एक बच्चे को बेहतर चिकित्सा के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट करने को कहा है।