मौसम की मार: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, देरी से चल रहीं 22 ट्रेनें

0
219
  • मध्य प्रदेश में ठंड से राहत, कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर बुधवार की सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम है। दिल्ली में सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बारापुला फ्लाईओवर पर कोहरे की मोटी परत है। वाहनों का आवागमन अत्यंत धीमी गति से हो पा रहा है। वहीं घना कोहरा होने के चलते उत्तर रेलवे की 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब हो गया है। अनुमान है कि आगे आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता और खराब होगी।
मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहे। भोपाल में बुधवार सुबह भी कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मंगलवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री उमरिया में दर्ज किया गया था। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के दाखिल होने के बाद मप्र और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बन गया है। इसी तरह उत्तर-मध्य मराठवाड़ा पर एक चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदल गया है। साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने लगी है। इससे मप्र में बादल छा गए हैं। साथ ही हल्की बरसात के आसार बन गए हैं। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इस तरह बना रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होते ही एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।