मौसम ने फिर बदली करवट, पहाड़ों पर आज हो सकती है बर्फबारी, बढ़ सकती है ठंड

0
242

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी हवा सक्रिय होने से मौसम ने फिर करवट बदली है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 से 23 जनवरी तक मौसम के कड़े तेवर रहने की संभावना जताई है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश व चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।
Weather may then change, snow may rise on the hills today, cold may increase
कहां सबसे कम रहा तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
कल्पा 9.1 -3.6
केलंग 3.0 -9.0
भुंतर 19.5 0.8
सोलन 18.0 0.9
मंडी 19.1 0.9 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
कश्मीर में हवाई यातायात भी प्रभावित
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के दबाव का असर दिखने लगा है। वादी के उच्च पवर्तीय इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। गुलमर्ग समेत तमाम उधा पवर्तीय इलाकों में ताजा बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। कश्मीर में धुंध और कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ।
सुबह दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली तीन फ्लाइटें और जम्मू से श्रीनगर जाने वाली छह फ्लाइटें रद रहीं। वहीं, कोहरे के चलते जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनें भी लेट रहीं। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से कश्मीर में बर्फबारी शुरू होगी, जबकि जम्मू में बादल छाए रहेंगे। कश्मीर संभाग में बुधवार तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
कहां सबसे कम रहा तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
श्रीनगर 3.7, -0.7
गुलमर्ग -1.0 -10.0
पहलगाम 1.4 -10.3
लेह 1.2 -15.6
कारगिल 2.0 -19.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

उत्तराखंड में हो सकती है बारिश व बर्फबारी
उत्तराखंड में 20 जनवरी की रात से मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश तो अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र के पूवार्नुमान के अनुसार, शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि सोमवार तड़के और मंगलवार को पूरे राज्य में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। हालांकि प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
कहां सबसे कम रहा तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अल्मोड़ा 20.9 -4.1
पंतनगर 23.2 3.1
नई टिहरी 14.2 3.4
मुक्तेश्र्वर 14.0 2.2
मसूरी 14.6 4.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)