बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को क्या इस बार मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह!

0
307

जबलपुर

2019 के लोकसभा चुनाव में जबलपुर सीट से लगातार 4 बार चुनाव जीतने के बाद अब राकेश सिंह के मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने के कयास शुरू हो गए हैं। एक साल में महाकौशल को मिले महत्व को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में अब जबलपुर को प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर संस्दीय सीट से रिकॉर्ड 4 लाख 54 हजार 777 मतों से जीते हैं। इसी के साथ अब वह जबलपुर से भाजपा के पहले सांसद बन गए हैं, जिन्होंने लगातार चार बार यहां से जीत हासिल की है। इसके पहले जबलपुर के संसदीय इतिहास में सिर्फ कांग्रेस के सेठ गोविंददास ने यह आंकड़ा छुआ था।

राकेश सिंह की जीत के साथ ही अब नए केन्द्रीय मंत्रिमंडल गठन में जबलपुर को स्थान मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। ये बात गौर करने वाली है कि अब तक जितने भी सांसद जबलपुर से चुने गए हैं, उनमें से किसी को कभी केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। हालांकि, राकेश सिंह इसे पार्टी का फैसला बताते हैं। वह कहते हैं पार्टी ने पहले ही उन्?हें काफी कुछ दिया है अगर केन्द्रीय मंत्रिमंडल के लिए पार्टी विचार करती है तो वह उसका पालन करेंगे।