यूपी के अमरोहा में हैरान करने वाली घटना: शराब के नशे युवक निगल गया सांप, 4 घंटे बाद मौत

0
469

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स शराब के नशे में एक सांप को जिंदा निगल गया और करीब 4 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय महिपाल सिंह के तौर पर हुई है। सांप को निगलते हुए उसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।
Wonderful incident in UP Amrohaa: Snake youth swallowed young man, 4 hours after death
स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिपाल एक मजूदर था। घटना के वक्त वह बेहद नशे में था। उसने सड़क किनारे घूम रहे एक सांप को उठा लिया। थोड़ी ही देर में गांव के कुछ लोग इकट्ठा हो गए। वह महिपाल को सांप के साथ खेलने के लिए उकसाने लगे और फोन में इसकी रिकॉर्डिंग करने लगे।

उकसावे में महिपाल ने सांप के साथ खेलना शुरू कर दिया, तभी किसी ने महिपाल को चैलेंज दिया कि वह इसे मुंह में रखकर दिखाए। एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, ‘वह जब तक कुछ समझ पाता, सांप उसके हाथ से निकलकर गले में घुस गया। महिपाल की तबीयत खराब होने लगी और वह उल्टी करने लगा, मगर सांप बाहर नहीं आया।’

महिपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 4 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। महिपाल के घर में उसकी पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। राजपुरा कोतवाली के एसएचओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा, ‘हमने घटना का संज्ञान लिया है और विडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं। यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या उसे किसी ने उकसाया था? महिपाल के परिवार ने हमसे अभी संपर्क नहीं किया है।’