भारत और अमेरिका में बहुत सारे प्रोजेक्टस पर काम किया

0
210

कमलेश जैमनी , वरिष्ठ फोटोग्राफर

भोपाल गैस त्रासदी वर्ष 1984 हम भोपाल वासी अपने जीवन में न भूल पायेंगे।त्रासदी का पूर्व अनुमान जिन्होंने अपने समाचार पत्र के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया और त्रासदी के बाद भी वे इस विभिषिका को अपनी लेखनी से प्रस्तुत करते रहे,जिनके साथ छायांकन करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त रहा,जब जनाब नदीम साहब के नेतृत्व में अमेरिका की टीम हमारा साक्षात करने और फ़िल्म बनाने भोपाल आई तब इब्राहिमपुरा बाज़ार और मेरे प्रतिष्ठान जैमिनी स्टूडियो में शूटिंग में भाई राजकुमार केसवानी मेरे साथ थे।कल उनके देह त्याग के समाचार से मैं हतप्रभ रह गया,मुझे अपने इस साथी के बिछोह का अत्यन्त दुःख है।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व सभी स्नेहियों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें दिवंगत मित्र भाई राजकुमार को मेरी व जैमिनी परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि,ॐ शांतिःशांतिःशांतिः।कल रात ही जनाब नदीम का फोन आया जिनके साथ भाई राजकुमार ने भारत और अमेरिका में बहुत सारे प्रोजेक्टस पर काम किया है ने दुःख व्यक्त करते हुये अपनी व संस्था की ओर से अपने प्रिय मित्र को श्रद्धांजलि दी है।