यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को भीषण हादसा, छह लोगों की मौत

0
262

मथुरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा बलदेव क्षेत्र में घटित हुआ है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

बताया गया है यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह नौ बजे बलदेव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 140 के गांव सराय सालवाहन के पास दिल्ली से आगरा जा रही हरियाणा नंबर की बैगन आर गाड़ी किसी वाहन से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं।

बताया गया है कि मृतक गौतमबुद्ध नगर में जेवर थाना क्षेत्र के समसम नगर के रहने वाले हैं। मरने वालों में महिला नीरज, अनीता, अंजली, करुणा और युवक विष्णु की मौत की पहचान हुई है। हादसे के घायल कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए है।