उफनते हुए घर-घर पहुंची यमुना, शाम तक और बिगड़ सकते हैं हालात

0
406

नई दिल्ली। यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली में बाढ़ आने की स्थिति बन गई है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना को देखते हुए दिल्ली सरकार भी तैयारियों में जुट गई है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से रविवार सुबह पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.50 पहुंच गया था।
Yamuna reaching home and going home, can worsen by evening
इससे पहले शनिवार रात 9 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.3 मीटर था। फिलहाल यह खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर से ज्यादा ऊपर है। बैराज से शनिवार को 5 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया था जो रविवार शाम तक दिल्ली पहुंचेगा। इससे स्थिति और बिगड़ने का अंदेशा है। बिगड़ते हालातों की वजह से यमुना के किनारे रहनेवाले परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

दिल्ली सरकार की आपात बैठक
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आपातकालीन बैठक भी बुलाई थी। केजरीवाल ने ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि प्रशासन लोगों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर ले जाने का काम कर रहा है। इसके साथ ही सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने आपातकालीन स्थिति के लिए 1077 नंबर जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद शुक्रवार को चेतावनी जारी की गई थी।

बयान के मुताबिक, ‘सभी कार्यपालक इंजिनियरों / क्षेत्र के अधिकारियों को पानी जारी करने, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर और केंद्रीय जल आयोग / एमईटी के परामर्श या पूवार्नुमान को देखते हुए नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने और उचित उपाय करने का अनुरोध किया गया है ताकि बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।’