प. बंगाल में योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर को लैैडिंग की नहीं मिली इजाजत

0
356

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रशासन ने राज्य की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होने वाली रैलियों के लिए हेलिकॉप्टर उतरने मंजूरी नहीं दी है। अब उनकी जगह केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता चुनावी सभा करने मंगलवार को पश्चिम बंगाल जाएंगी।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ की पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के लिए 24 परगना में पांच चुनावी जनसभा प्रस्तावित थीं। लेकिन अंतिम समय में प्रशासन से हेलिकॉप्टर लैडिंग की अनुमति न मिलने के चलते उनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। उनकी जगह स्मति ईरानी चुनावी रैली करेंगीं।