योगी सरकार ने खाली कराया मुलायम परिवार के कब्जे वाला लोहिया ट्रस्ट का बंगला

0
417

लखनऊ

राज्य संपत्ति विभाग ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट का बंगला शुक्रवार को खाली करा लिया। लंबे समय से समय यह बंगला सपा के कब्जे में था। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और सचिव शिवपाल सिंह यादव हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई समाजवादी नेता ट्रस्ट के सदस्य हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति विभाग ने लोहिया ट्रस्ट के नाम आवंटित विक्रमादित्य मार्ग के बंगले को खाली कराने का नोटिस दिया था। इसके बाद भी कई नोटिस दिए गए लेकिन बंगला खाली नहीं हुआ। इस पर लोहिया ट्रस्ट का कब्जा बना हुआ था। शुक्रवार को ट्रस्ट ने इसमें रखा सामान हटा लिया।

दरअसल, लोक प्रहरी की ओर से सेवानिवृत्त आईएएस एसएन शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि लोहिया ट्रस्ट समेत कई बंगले नियम विरुद्ध आवंटित किए गए हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट व सोसाइटी के अनधिकृत बंगलों को चार माह में खाली कराने के लिए कहा था।