पिता बोले- सबको खाना खिलाकर मोहाली गया था बलाचौरिया:अभी तो शादी की मिठाई भी घर में पड़ी और कत्ल हो गया; गैंगस्टर नाम चमका रहे

0
280

TIO मोहाली

कंवर राजीव और इनसेट में उनके बेटे राणा बलाचौरिया की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
कंवर राजीव और इनसेट में उनके बेटे राणा बलाचौरिया की फाइल फोटो।

मोहाली में कत्ल किए गए कबड्‌डी प्लेयर राणा बलाचौरिया के पिता कंवर राजीव सिंह ने कहा कि जिस दिन हत्या हुई, वह सबसे मिलकर गया था। वह बाहर का खाना पसंद नहीं करता था, फिर भी सबको साथ लेकर नवांशहर से खाना खिलाकर लाया।

मोहाली जाते वक्त मुझसे, मां, बहन और पत्नी से मिलकर गया। इसके बाद कभी लौटकर नहीं आया। उसकी कत्ल से 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। अभी तो शादी की मिठाई भी घर के अंदर पड़ी है। छोटी उम्र में बेटे को जुदा कर दिया गया।

पिता ने बंबीहा गैंग के गैंगस्टर डोनी बल के दावों को भी खारिज किया कि राणा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि सिर्फ बदनाम करने और अपना नाम चमकाने की कोशिश है।

मेरे बेटे के मर्डर को पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या से जोड़ने की बात भी इसी का हिस्सा है, ताकि गैंगस्टरों को मशहूरी मिले। मैं भी सोचता हूं कि इसके बारे में बोलेंगे तो उन्हें ही ज्यादा पब्लिसिटी मिलेगी। हमारा तो जो नुकसान होना था, वह हो गया, लेकिन हम नहीं चाहते कि किसी और को इस तरह का नुकसान उठाना पड़े।