MP समेत 6 राज्यों में 24 घंटे से लगातार बारिश:यूपी के 25 मकान गंगा में डूबे, राजस्थान के 4 जिलों में 12 इंच बारिश

0
4

TIO नई दिल्ली

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।

भोपाल में दो दिन से बारिश जारी है। यहां 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। स्कूलों में दो दिन की छुट्‌टी कर दी गई। शहर में 1,000 से ज्यादा घरों के आसपास 5 फीट तक पानी भर गया।

उत्तराखंड और हिमाचल में हो रही बारिश से यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद-बिजनौर में गंगा नदी का पानी हाईवे के ऊपर बह रहा है। 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद में 25 घर गंगा नदी में समा चुके हैं।

राजस्थान के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज और 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़) में 12 इंच तक बारिश हुई। हाड़ौती के दो बड़े बांध कालीसिंध और छापी के गेट खोलने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

दो सिस्टम एक्टिव होने से MP, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश

देश के मध्य हिस्से में इस समय एक लो-प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सक्रिय है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास बना लो-प्रेशर एरिया बारिश करा रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। IMD ने 11-12 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

वहीं, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक और मौसम सिस्टम सक्रिय है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त के आसपास लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने पर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं।

इस बीच, मानसून ट्रफ भी उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में बने लो-प्रेशर एरिया के केंद्र से होकर गुजर रही है। आसान भाषा में समझें तो अभी बारिश कराने वाले सिस्टम सक्रिय हैं, इसलिए मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मध्य प्रदेश के सीहोर में बारिश के बीच भीलाखेड़ी नदी के पास एक मकान में रह रहा एक ही परिवार के 10 लोग पानी से घिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी 10 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते ईंटखेड़ी थाने में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया।
मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते ईंटखेड़ी थाने में घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया।
राजस्थान के बीकानेर में अलग-अलग इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ में लगातार बरसात के कारण बाजारों की सड़कें डूब गईं
राजस्थान के बीकानेर में अलग-अलग इलाकों में सोमवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ में लगातार बरसात के कारण बाजारों की सड़कें डूब गईं
उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में चित्रकूट डिप पर करीब चार फीट पानी बह रहा है। आसपास के करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। इसकी वजह से लोग खुद ही अपने मकान तोड़ रहे हैं।
उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में चित्रकूट डिप पर करीब चार फीट पानी बह रहा है। आसपास के करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। इसकी वजह से लोग खुद ही अपने मकान तोड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नरहरा वाटरफॉल में 2 युवक बह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नरहरा वाटरफॉल में 2 युवक बह गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया।
मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से के 6 जिलों पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से के 6 जिलों पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया।
उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, हरिद्वार, चमोली, देहरादून समेत 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार को देहरादून के कारगी चांदचक इलाके में एक मकान गिर गया।