मंडला जा रही नाव नर्मदा नदी में पलटने के बाद 5 लोग हुए लापता

0
1069

सिवनी

नर्मदा नदी में सिवनी से मंडला जा रही एक नाव पलट गई, इसमें 15 लोग सवार थे। पास चल रही दूसरी नाव के लोगों ने डूब रहे 10 लोगों की जान बचा ली, बाकी 5 लोग लापता हैं। घटना नारायणगंज थाना क्षेत्र के मोहगांव घाट खमरिया की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लापता हुईं चार महिलाओं और एक बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

जबलपुर, मंडला और सिवनी से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक मंडला जिले की सीमा से सटे जिले के बखारी माल गांव में राजेश मरावी के घर शादी समारोह में शामिल होने मंडला जिले से ग्रामीण पहुंचे थे। गुरुवार सुबह नाव में सवार होकर वापस लौट रहे थे। नाव में 14 ग्रमीणों और एक चालक सहित 15 लोग सवार थे।