भारी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने तय किए 80 सीटों पर सिंगल नाम

0
440

भोपाल। कई दौर की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों और केन्द्रीय चुनाव समिति की दो बैठकों के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होने लगी है। विवाद वाली कुछ सीटों को छोड़ दिया जाए तो लगभग 80 सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए गए हैं, जबकि शेष पर दो या दो से ज्यादा दावेदारों के पैनल तैयार कर लिए गए हैं। हालांकि अभी भी यह आशंका बनी हुई है कि ऐन मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद के द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट में से कुछ नाम सूची में जोड़ दें।
After the heavy battle, Congress has decided to single-name 80 seats
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने करीब 45 विधायकों को सिंगल नाम वाली सीटों में शामिल किया है। करीब आधा दर्जन विधायक दो या इससे ज्यादा की पैनल में शामिल थे। 27 अक्टूबर तक स्क्रीनिंग कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों के बाद अब बड़े शहरों के साथ ही वे ही सीटें शेष बची हैं जिन पर दिग्गज और उनके समर्थकों के बीच रस्साकसी है।

सिंगल नाम
श्योपुर- बृजराज सिंह, विजयपुर- रामनिवास रावत (विधायक), सुमावली- एंदल सिंह कंसाना, दिमनी- रवींद्र सिंह तोमर, लहार- डॉ. गोविंद सिंह (विधायक), मेहगांव- ओपीएस भदौरिया, भितरवार- लाखनसिंह (विधायक), डबरा- इमरती देवी (विधायक), पिछोर- केपी सिंह (विधायक), कोलारस- महेंद्र सिंह यादव (विधायक), बामौरी- महेंद्र सिंह सिसौदिया (विधायक), चांचौड़ा- शिवनारायण मीणा, राघौगढ़- जयवर्द्धन सिंह (विधायक), चंदेरी- गोपाल सिंह चौहान (विधायक), मुंगावली- बृजेंद्र सिंह यादव (विधायक), खुरई- अरुणोदय चौबे, सुरखी- गोविंद सिंह राजपूत, देवरी- हर्ष यादव (विधायक), टीकमगढ़- यादवेंद्र सिंह (पूर्व मंत्री), जतारा- वृंदावन अहिरवार, पृथ्वीपुर- बृजेंद्र सिंह राठौर, निवाड़ी- राजा पटेरिया, खरगापुर- चंदा गौर (विधायक), छतरपुर- आलोक चतुवेर्दी, बिजावर- शंकरप्रताप सिंह बुंदेला, जबेरा- प्रताप सिंह (विधायक), पवई- मुकेश नायक (विधायक), चित्रकूट- नीलांशु चतुवेर्दी (विधायक), सतना- सिद्धार्थ कुशवाह, अमरपाटन- डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह (विधायक), रामपुर बघेलान- सज्जन सिंह तिवारी, मऊगंज- सुखेंद्र सिंह बना (विधायक), रीवा- अभय मिश्रा, गुढ़- सुंदरलाल तिवारी (विधायक), चुरहट- अजय सिंह (विधायक), सिंहावल- कमलेश्वर पटेल (विधायक), सिंगरौली- रेणु शाह, देवसर- वंशमणि वर्मा, ब्योहारी- रामपाल सिंह (विधायक), अनूपपुर- बिसाहूलाल सिंह, बड़वारा- बसंत सिंह, विजयराघौगढ़- पद्मा शुक्ला, मुडवारा- सुनील मिश्रा, बहोरीबंद- सौरभ सिंह (विधायक), पाटन- नीलेश अवस्थी (विधायक), जबलपुर (पूर्व)- लखन घनघोरिया, जबलपुर (पश्चिम)- तरुण भनोत (विधायक), डिंडौरी- ओमकार सिंह मरकाम (विधायक), मंडला- प्रो. संजीव उइके (विधायक), बैहर- संजय उइके (विधायक), लांजी- हिना कांवरे (विधायक), बरघाट- अर्जुन कांकरिया, केवलारी- रजनीश सिंह (विधायक), लखनादौन- योगेंद्र सिंह (विधायक), गोटेगांव- शेखर चौधरी, छिंदवाड़ा- दीपक सक्सेना, परासिया- सोहनलाल वाल्मिकी (विधायक), मुलताई- सुखदेव पांसे, हरदा- आरके दोगने (विधायक), पिपरिया- रमेश पटेल, भोजपुर- सुरेश पचौरी, सांची- डॉ. प्रभूराम चौधरी, बासौदा- निशंक जैन (विधायक), भोपाल उत्तर- आरिफ अकील (विधायक), इछावर- शैलेंद्र पटेल (विधायक), नरसिंहगढ़- गिरीश भंडारी (विधायक), शाजापुर- हुकुमसिंह कराड़ा, सोनकच्छ- सज्जन सिंह वर्मा, भीकनगांव- झूमा सोलंकी (विधायक), कसरावद- सचिन यादव (विधायक), महेश्वर- विजयलक्ष्मी साधौ, राजपुर- बाला बच्चन (विधायक), गंधवानी- उमंग सिंघार (विधायक), राऊ- जीतू पटवारी (विधायक), घट्टिया- रामलाल मालवीय, सैलाना- हर्ष विजय गेहलोत, सुवासरा- हरदीप सिंह डंग (विधायक), गरोठ- सुभाष कुमार सौजतिया व नीमच- उमराव सिंह गुर्जर।