तीन भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के सामने थामा कांग्रेस का हाथ

0
876

इंदौर।  नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने मंगलवार सुबह राहुल गांधी के सामने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। संजय शर्मा पहले कांग्रेस में ही थे, भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें तेंदूखेड़ा से टिकट मिली थी और जीतने के बाद वे विधायक बने। बताया जा रहा है कि संजय शर्मा को यह लग गया था कि भाजपा इस पर किसी और को तेंदूखेड़ा से टिकट दे सकती है। इसी के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया था।
Three BJP leaders held Rahul Gandhi in front of Rahul Gandhi
इनके साथ भाजपा से पूर्व विधायक कमलापत आर्य और व्यापमं घोटाले में आरोपी और भाजपा नेता डॉ गुलाब सिंह किरार ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। गुलाब सिंह किरार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। आने दिनों में भाजपा से कई नेता कांग्रेस में जाने के लिए तैयार बैठे हैं, उन्हें सिर्फ अपने टिकट की स्थिति साफ होने का इंतजार है। क्योंकि भाजपा में टिकट चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है जिसे भाजपा के लिए पूरा करना असंभव है।