अयोध्या में दीपोत्सव की मुख्य अतिथि होंगी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला

0
233

फैजाबाद। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सूक 4 से 7 नवंबर तक भारत की यात्रा पर आ रही हैं। वह 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। कोरिया की प्रथम महिला के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी भारत आ रहा है। अपनी यात्रा के दौरान सूक अयोध्या में रानी सूरीरत्न (हिव ह्वांग ओक) स्मारक के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।
South Korea’s first lady will be guest of the festival of Ayodhya
मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला का अयोध्या में त्योहारों में शामिल होना हमारी सभ्यताओं के करीबी संबंधों और दोनों देशों के बीच गहरे संपर्क को दिखाता है। बता दें कि करीब 2000 वर्ष पहले राजकुमारी सूरीरत्न अयोध्या से थी और उन्होंने कोरिया की यात्रा की तथा वहां के नरेश किम सूरो से विवाह किया। उसके बाद उन्हें हिव ह्वांग ओक के नाम से जाना जाता है।

राजकुमारी की याद में स्मारक बनाने की योजना
विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और दक्षिण कोरिया के बीच विशेष सामरिक गठजोड़ है। वहां के राष्ट्रपति मून जे इन ने जुलाई 2018 में भारत की यात्रा की थी। उनकी यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को नई ताकत प्रदान की। राजकुमारी सुरीरत्न स्मारक परियोजना के संबंध में एक एमओयू किया गया है। राजकुमारी की याद में एक स्मारक बनाने की योजना है।

अधूरी तैयारियों के बीच होगा दीपोत्सव
अयोध्या में जिस रफ्तार से विस्तार और सुंदरीकरण की योजना चल रही है। इससे तो यही स्पष्ट हो रहा है कि इस बार भी अधूरी तैयारियों के बीच अयोध्या में दीपोत्सव मनाना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि तैयारियों को वक्त पर पूरा करवाने के लिए प्रयास नहीं किए गए। विधायक, सांसद से लेकर सरकार के मंत्रियों तक ने लगातार औचक निरीक्षण किए। शासन में प्रमुख सचिव स्तर तक के हर जिम्मेदार अधिकारियों ने भी सख्ती दिखाई।

जब सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह काम का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे तो साफ कर दिया कि दीपोत्सव तक दोनों योजनाओं पर काम पूरा नहीं हो सकेगा। मई, 2019 में राम की पैड़ी तो गुप्तारघाट, लक्ष्मणघाट का विस्तार और सुंदरीकरण दिसंबर 2019 तक ही पूरा हो पाएगा।