पर्चा भरने के बहाने भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम और केन्द्रीय मंत्री 51 स्थानों में दाखिल करवाएंगे नामांकन

0
309

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को प्रदेश के 51 स्थानों पर अपने प्रत्याशियों से एक साथ नामांकन दाखिल करवाएगी। शक्ति प्रदर्शन के लिहाज से पार्टी ने इस मेगा शो का आयोजन किया है। इस दौरान लगभग दस केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल, राजगढ़ और विदिशा में मौजूद रहेंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे।
Nomination of BJP’s performance, CM and Central Minister will be filed in 51 places on the pretext of filling the form
पार्टी सूत्रों के अनुसार धर्मेद्र प्रधान सतना, नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर, राधामोहन सिंह खरगौन, सुरेश प्रभु खंडवा, प्रभात झा गुना, मुख्तार अब्बास नकवी मंदसौर, बाबू सुप्रियो सागर, हंसराज अहीर छिंदवाड़ा, कैलाश विजयवर्गीय धरमपुरी, उमा भारती होशंगाबाद, जसवंत सिंह माहोर पेटलावद में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के वक्त मौजूद रहेंगे।

छग में दूसरे चरण का मतदान खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश संगठन ने सभाओं के लिए प्रस्ताव केंद्रीय संगठन को भेज दिया है। इसके मुताबिक 12 नवंबर के बाद से दोनों नेताओं की सभा प्रदेश में शुरू करवाने पर विचार चल रहा है।