कांग्रेस ने जारी किया ‘वचन-पत्र’, कमलनाथ ने कहा- किसानों का कर्ज होगा माफ, युवाओं को दिया जाएगा रोजगार

0
674

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को अपना ‘वचन-पत्र’ जारी कर दिया। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि आज मप्र के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हम घोषणापत्र नहीं वचन-पत्र पेश कर रहे हैं, आज मप्र का हर वर्ग परेशान है, हमने सभी से चर्चा करके यह वचन-पत्र बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा-पत्र के नाम पर जुमला-पत्र पेश किया था, जनता को 15 वर्ष तक ठगने का जुमला-पत्र।
Congress released ‘Letter of Vote’, Kamal Nath said: Farmers’ debt will be forgiven, youth will be given employment
हमारी सरकार आने पर यहां हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी। इसके लिए एक जन आयोग बनाया जाएगा, जिसमें केवल वकील, पत्रकार और प्रतिष्ठित व्यक्ति होंगे, कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं होगा। आयोग बताएगा कि कैसे मध्य प्रदेश को लूटा गया। कांग्रेस के वचन पत्र में कुल 973 बिंदु हैं।

कमलनाथ ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मप्र में प्रदेश भूषण पुरस्कार दिया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में गोशाला खोली जाएगी। मप्र के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बिजली दरों में कटौती की जाएगी, किसानों का बिजली बिल आधा करेंगे। बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। सामाजिक सुरक्षा की राशि एक हजार रुपए की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को 2005 की पेंशन राशि मंजूर की जाएगी। विधान परिषद का गठन किया जाएगा।

60 वर्ष से ज्यादा उम्र के पत्रकारों को एक-एक हजार रुपए महीना पेंशन दी जाएगी। हर परिवार के बेरोजगार को 10 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। महिला स्व सहायता समूहों का कर्ज माफ किया जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस दौरान कहा कि हमारी सोच सकारात्मक, प्रगतिशील और एक नए सबेरे की सोच है, पहली बार घोषणापत्र नहीं वचनपत्र और संकल्प पत्र रखा गया है।