कांकेर में नक्सलियों ने बीएसएफ को निशाना बनाते हुए किए 6 ब्लास्ट, बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

0
381

बीजापुर। छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले नक्सलियों ने कांकेर में बीएसएफ को निशाना बनाते हुए सीरियल ब्लास्ट किया है। वहीं, बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ है, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पिछले 10 दिनों में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर रिजन में 300 से ज्यादा आईईडी बरामद किए हैं।
Six blasts done by Naxalites targeting the BSF in Kanker, a Naxalite stack in encounter in Bijapur
राज्य के कांकेर जिले में रविवार को नक्सलियों ने बीएसएफ की एक सर्च टीम पर आईईडी के जरिए हमला किया। नक्सलियों ने एक के बाद एक 6 आईईडी ब्लास्ट किए। यह घटना उस वक्त हुई, जब एक दिन बाद 12 नवंबर को यहां पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कराई जानी है। इस हमले में अरक महेंद्र सिंह जख्मी हुए हैं।

बीएसएफ की एक पट्रोलिंग टीम रविवार सुबह कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके में पट्रोलिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने यहां पर लगाई 6 आईईडी में सीरियल ब्लास्ट किया, जिसकी चपेट में बीएसएफ का एक वाहन भी आ गया। ब्लास्ट के बाद जख्मी हुए बीएसएफ के एएसआई महेंद्र सिंह को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वहीं, घटना के बाद इलाके में बड़े स्तर पर सर्च आॅपरेशन शुरू कराया गया।

बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, 1 ढेर
इसके अलावा छतीसगढ़ के बीजापुर जिले में भी बीते दिनों हुए तमाम नक्सली हमलों के बाद रविवार को माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर के दौरान एक नक्सली को मार गिराया गया है, जबकि एक अन्य को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। इन माओवादियों के पास से भारी मात्रा में असलहे और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बता दें कि बीजापुर में हाल ही में कई बड़े नक्सली हमले हुए थे। बीते 6 नवंबर को ही बीजापुर के उसूर गांव के करीब नक्सलियों ने यात्री बस में आग लगा दी थी। इससे पहले 27 अक्टूबर को बीजापुर में नक्सलियों ने यहां पर सीआरपीएफ की एक रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया था। इस घटना में 4 जवान शहीद हुए थे।

नक्सल प्रभावित इलाकों में सोमवार को वोटिंग
गौरतलब है कि छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव के क्रम में सोमवार को तमाम नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग कराई जानी है। इस चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम 5 बजे बंद हो चुका है। बस्तर और राजनंदगांव की 18 सीटों पर सोमवार को मतदान होना है। नक्सल प्रभावित बस्तर के 20.4 लाख वोटर्स ने इस बार उम्मीदवारों पर विश्वास जताएंगे। ये वोटर्स सेकंड फेज के 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में वोट डालेंगे। स्तर के 12 विधानसभा क्षेत्रों में से 15,00 पोलिंग बूथों, लगभग 74 फीसदी पर लाल आतंक का खतरा मंडराता है। पुलिस ने इन पोलिंग बूथों को अति संवेदनशील बूथों में रखा है। जब से यहां आचार संहिता लगी है तब से लेकर अब तक यहां तीन नक्सलवादी हिंसाएं हो चुकी हैं।