बीजेपी ने राहुल गांधी के इंटरव्यू को बताया पेड न्यूज, चुनाव आयोग से की शिकायत

0
229

नई दिल्ली। बीजेपी के सीनियर लीडर मुख्तार अब्बास नकवी शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचे। नकवी ने राहुल गांधी पर वोटरों को पेड न्यूज के जरिए प्रभावित करने का आरोप लगाया है। बता दें हाल ही में राहुल गांधी ने हैदराबाद में एक स्थानीय अखबार को अपना इंटरव्यू दिया था। जिसके बाद उन पर पेड न्यूज के आरोप लगते रहे हैं।
BJP told Rahul Gandhi’s interview to Paid News, Election Commission
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई मांगते हैं। वोटरों को प्रभावित करने के लिए उनका 6 दिंसबर को हैदराबाद के एक न्यूजपेपर में पेड न्यूज के तहत इंटरव्यू छापा गया। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की है और राहुल गांधी के खिलाफ ऐक्शन लेने के कहा है।

नकवी ने कहा कि गांधी ने अपने इंटरव्यू में एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दावा किया है कि कांग्रेस सभी 5 राज्यों में चुनाव जीत रही है और बीजेपी हार रही है। उन्होंने कहा, ‘यह इंटरव्यू पेड न्यूज की श्रेणी में आता है। नियम के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले कोई चुनाव प्रचार या इस तरह के साक्षात्कार नहीं दिए जा सकते हैं। गांधी ने जानबूझकर मतदाताओं और चुनाव की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।’ नकवी के साथ बीजेपी के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे।