राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी के घर ईवीएम मिलने के बाद हरकत में आया निर्वाचन आयोग, सेक्टर अधिकारी को हटाया

0
548

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की पाली सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है। बीजेपी के एक उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर ईवीएम पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। इससे पहले दिन में निर्वाचन आयोग ने कहा था कि एक सेक्टर अधिकारी ईवीएम मशीन लेकर बीजेपी उम्मीदवार के घर गया था, जिसके बाद सेक्टर अधिकारी को हटा दिया गया और संबंधित ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
Election Commission, Sector Officer removed after meeting EVM in Rajasthan BJP candidate in Rajasthan
निर्वाचन आयोग ने पाली के रिटर्निंग अधिकारी महावीर को भी हटाने का आदेश दिया। वहीं, जोधपुर के राकेश को कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया। बीजेपी उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रखे होने वाला विडियो वायरल हो गया है।  इस बीच बारां जिले में हाइवे पर वोटिंग के दौरान इस्तेमाल की गई ईवीएम मिलने के बाद मशीन की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक सीलबंद मशीन लावारिस पड़ी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।