मिजोरम में सरकार बनाने की ओर MNF, 1 सीट पर हारे सीएम

0
330

आइजोल। मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों के रुझान आ गए हैं। स्थिति साफ हो गई है कि MNF जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बना रही है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पी. ललथनहवला चंफाई साउथ सीट से चुनाव हार गए हैं। वह दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। MNF 29सीटों पर आगे है। कांग्रेस 06 सीटों पर ही आगे चल रही है। बीजेपी ने भी 3 सीटों पर बढ़त बना रखी है। MNF बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर गई है। मिजोरम में अब तक दो ही मुख्यमंंत्री हुए हैं। यहां हम आपको चुनाव परिणाम के हर अपडेट देते रहेंगे।
MNF to form government in Mizoram, lose 1 seat CM
मिजोरम में मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नैशनल फ्रंट है। मिजो नैशनल फ्रंट के 40 प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी के 39 और नैशनल पीपल्स पार्टी के 9 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मिजोरम में इस बार 75 फीसदी मतदान हुए हैं।  मिजोरम में 1998 से 2008 तक नैशनल फ्रंट के लीटर पु. जोरमथंगा की सरकार थी।

1987 में विधायक चुन कर आए जोरम थंगा पहली बार ही राज्य में शिक्षा एवं वित्त मंत्री बने थे। राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 21 सीटें मिलना जरूरी है। मिजोरम में कुल 209 प्रत्याशी मैदान में हैं। अभी मिजोरम में कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं। 2013 के चुनाव में मिजो पीपल्स पार्टी को मात्र 5 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी।

टाइम्स नाउ-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत से 4 सीट दूर थी। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं नजर आया। मिजोरम पूर्वोत्तर का इकलौता राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार है। रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार मिजोरम नैशनल फ्रंट को राज्य में 16 से 20, कांग्रेस को 14 से 18 और अन्य के हिस्से में 0-3 सीटें जा सकती हैं।