झालरापाटन सीट से वसुंधरा ने बनाई बढ़त

0
223

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार आज खत्म होने वाला है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। राजस्थान में इस बार सबसे चर्चित सीट है- झालरापाटन। यहां सीएम वसुंधरा राजे बनाम मानवेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है। बता दें, मानवेंद्र सिंह पूर्व दिग्गज बीजेपी नेता जसवंत सिंह के बेटे हैं।
Vasundhara rises up from Jhalarapatna seat
मानवेंद्र सिंह हाल ही में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। फिलहाल सीएम वसुंधरा घरेलू मैदान सीट पर आगे चल रही हैं। वह यहां से लगातार 3 बार जीत चुकी हैं। कांग्रेस ने यहां मानवेंद्र सिंह पर दांव चला था। इस वजह से इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया।

उधर, राजस्थान में टोंक सीट से सचिन पायलट, सरदारपुरा से अशोक गहलोत चल रहे हैं आगे। दोनों नेता कांग्रेस की तरफ से सीएम पद की रेस में हैं।

राजस्थान में अब तक के रुझानों के मुताबिक अब तक 197 सीटों में कांग्रेस 95 सीट के साथ सबसे आगे है। बीजेपी को फिलहाल 77 सीटों पर बढ़त है। वहीं रुझानों में अन्य को 21 सीटों और बीएसपी को 4 सीटों पर बढ़त है। उधर, राजस्थान में रुझानों में बढ़त से कांग्रेस के कैंप में उत्साह दिख रहा है। जयपुर में पार्टी कार्यालय में पटाखे मंगाए गए हैं। कार्यकर्ता उत्सह में हैं।