कांग्रेस विधायक बैजनाथ का खुलासा, कहा- भाजपा ने की हमें खरीदने की पेशकश

0
490

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप की पुष्टि कांग्रेस विधायक ने कर दी है। सबलगढ़ से कांग्रेस विधायक बैजनाथ कुशवाह ने खुलासा किया है कि भाजपा ने उन्हें खरीदने की पेशकश की थी। कुशवाह ने सीधे-सीधे बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग का नाम लिया है।
Congress MLA Baijnath disclosed, said – BJP offered to buy us
बैजनाथ कुशवाह का कहना है चुनाव परिणाम आने के बाद उनके एक मित्र उन्हें अपने साथ एक जगह ले गए थे। वहां नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग मौजूद थे। कुशवाह का कहना है बीजेपी के दोनों नेताओं ने उनसे खुलकर कहा था कि वो उनकी गरीबी दूर कर देंगे। आपकी जिंदगी बदल देंगे,मिनिस्ट्री दिला देंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलवा देंगे।जितना पैसा चाहो उतना पैसे देंगे।मुंह मांगी रकम दी जाएगी। कुशवाह का कहना है विधायक बाबू जंडेल मीणा से भी बीजेपी नेताओं ने संपर्क कर इसी तरह की पेशकश की थी।

बैजनाथ कुशवाह ने कहा मैंने इस पूरी घटना की जानकारी सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को दे दी थी। कुशवाह का कहना है मैं अपनी पार्टी के प्रति निष्ठा रखता हूं। अब तक जो कुछ मिला वो मुझे कांग्रेस ने दी दिया है। अगर बीजेपी मुझे अरबों रुपए देगी तब भी मैं बिकने के लिए तैयार नहीं हूं।