भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को बाजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ऐतिहासिक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फैसले को देश की सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए सही बताया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।
Vijayvargiya talked to the state government, said attack: said in five days only, the ego of power in Kamalnath
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस आरक्षण का लाभ अर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि आरक्षण देने के इस फैसले से सवर्णों और दलितों के बीच बनी खाई भी कम होगी। वहीं उनका कहना है कि आजादी के बाद किसी सरकार ने पहली बार संविधान में संशोधन करने के बारे में सोचा है।
कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 दिन की सरकार में ही कमलनाथ में सत्ता का अहंकार आ गया है। बीजेपी ने हमेशा विपक्ष को सम्मान दिया है। लेकिन आज इतनी बड़ी संख्या में विपक्ष होने के बावजूद कमलनाथ विपक्ष को सम्मान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा की सारी परंपराएं तोड़ रहे हैं।

