जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। जम्मू-कश्मीर के ज्यौड़ियां में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान सीजफायर उलंघन कर रहा है। गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि गोलाबारी में तीन घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीजफायर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार चले।
Pakistan again broke the cesfire, a young martyr in the fire, three injured
जिसमें भारतीय सेना को नुसकान पहुंचा। इससे पहल जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने सोमवार सुबह 5.30 मिनट पर मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
इससे पहले रविवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7.30 गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए। गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है।