MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश होगी : चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ा:6 लाख लोगों को हटाया जाएगा; ओडिशा में स्कूल-कॉलेज बंद

0
2

TIO नई दिल्ली

 

सैटेलाइट तस्वीर में चक्रवात अर्नब के चारों ओर घने बादल और बीच में तूफान का केंद्र दिखाई दे रहा है। - Dainik Bhaskar
सैटेलाइट तस्वीर में चक्रवात अर्नब के चारों ओर घने बादल और बीच में तूफान का केंद्र दिखाई दे रहा है।
चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक तूफान का रूप ले सकता है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान 140 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आंध्र प्रदेश में करीब 6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है। तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

ओडिशा में भी चक्रवात का भारी असर पड़ने की आशंका है। राहत और बचाव के लिए 60 रेस्क्यू टीमें तैनात होंगी। छह जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस तूफान के असर से MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना है।

वहीं, तमिलनाडु में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अरनी के भास्कर नगर में पानी भर गया है। लोग अपने घरों में फंस गए हैं। कोडाइकनाल में पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। तिरुवारूर जिले में भी तेज बारिश हुई। हालांकि, स्कूल और कॉलेज खुले रहे।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति…

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

नई दिल्ली में खराब हवा के चलते सुबह धुंध होने लगी है। इस बीच कर्तव्य पथ के पास लोग जॉगिंग करते दिखे।
नई दिल्ली में खराब हवा के चलते सुबह धुंध होने लगी है। इस बीच कर्तव्य पथ के पास लोग जॉगिंग करते दिखे।
गुरुग्राम में भी धुंध नजर आई। यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है।
गुरुग्राम में भी धुंध नजर आई। यहां भी हवा की गुणवत्ता खराब होती जा रही है।
राजस्थान के अजमेर में सुबह-सुबह धुंध की परत छाई रही।
राजस्थान के अजमेर में सुबह-सुबह धुंध की परत छाई रही।
डोडा के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढंकी पर्वत श्रृंखला, रविवार को यहां बर्फबारी हुई।
डोडा के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढंकी पर्वत श्रृंखला, रविवार को यहां बर्फबारी हुई।
तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी के बीच टूरिस्ट को हिल स्टेशन कोडइकनाल जाने से रोक दिया गया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी के बीच टूरिस्ट को हिल स्टेशन कोडइकनाल जाने से रोक दिया गया है।

देशभर के मौसम का हाल…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

27 अक्टूबर

  • आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है।
  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कर्नाटक और रायलसीमा में बारिश का यलो अलर्ट है।

28 अक्टूबर

  • आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट है।