नाराज प्रियंका गांधी ने घाट पर बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम किया रद्द

0
439

वाराणसी। कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम रद्द हो गया है। रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करना था। लेकिन प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से कल नाराज थीं।
प्रियंका गांधी के नाराजगी की वजह भदोही में कार्यक्रम का ठीक तरह से संचालन न होना बताया जा रहा है। अब मंगलवार सुबह 8 बजे सीतामढ़ी मंदिर में माता सीता के दर्शन करने की योजना थी।
Angry Priyanka Gandhi canceled the program to meet children on the ghat
इसके बाद सुबह 9 से 9.30 बजे तक जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय और जिला अध्यक्ष के घर के पास प्रियंका गांधी का स्वागत होना था। जिसके बाद रोड करते हुए प्रियंका गांधी मिजार्पुर विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना होना था। लेकिन 10.30 बजे तक प्रियंका गांधी भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यकतार्ओं के साथ बैठक कर रहीं थी। कार्यक्रम में बदलाव की सूचना जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने दी है।

वहीं मिजार्पुर में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक प्रियंका गांधी के आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही विंध्यधाम में एसपीजी और पुलिस की निगरानी में भक्त दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के आने के बाद आम लोगों के दर्शन-पूजन पर रोक लगा दी जाएगी।