राजगढ़ सांसद रोडमल नागर को दोबारा टिकट दिए जाने का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

0
840

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने को लेकर आज भोपाल में भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे, डॉ अनिल जैन और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत विशेष विमान से भोपाल पहुंचे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश भाजपा और संगठन से जुड़े कई आला नेता बैठक में मौजूद हैं। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सभी 29 सीटों पर दावेदारों के नामों पर चर्चा होगी और समिति फायनल नाम तय करेगी। जिसपर केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम मुहर लगाएगी।
Activists protested against Rajgadh MP Nagar
पूरे प्रदेश से टिकट के दावेदारों ने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय के बाहर डेरा जमाया हुआ है। इस बीच राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के खिलाफ कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने नागर को दोबारा टिकट दिए जाने का विरोध किया। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी भी की।