यूपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आडवाणी-जोशी का नाम गायब

0
287

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों के नामों का ऐलान हुआ है। भाजपा की यूपी के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और उमा भारती का नाम है। मगर 40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का नाम नहीं है। इतना ही नहीं, इसमें मुरली मनोहर जोशी का नाम भी गायब है। बता दें कि भाजपा ने इस बार लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को टिकट नहीं दिया है। एलके आडवाणी गांधीनगर से सांसद हैं, मगर इस बार उनकी जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को टिकट दिया गया है।