लातेहार। झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। झारखंड के लातेहार जिले में भारगाव
में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गये हैं। हालांकि, अभी तक मुठभेड़ जारी है या फिर खत्म हो गया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि पिछले महीने सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया था।
नक्सलियों को लेकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें बड़े-बड़े दावे करती हैं लेकिन इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं गया है और हर बार नक्सली बी-बीच में सरकार की पोल खोलते रहते हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने एनकाउंटर में तीन नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें दो महिला नक्सली शामिल थी। बीते दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में ही पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था।
अधिकारी ने बताया कि नक्सली निरोधी सी-60 कमांडो फोर्स मौजा मेंधरी जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ शुरू हो गया। टिप्पणियां वहीं, पिछले महीने झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत चार नक्सलियों को मार गिराया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के लालाघाटी-नौडीहा इलाके में हुई जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम माओवादी-विरोधी अभियान पर थी। उन्होंने बताया कि चारों नक्सलियों के शव कब्जे में ले लिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान एक स्थानीय नक्सली संगठन के उप जिला कमांडर राकेश भुइंया, संगठन के सदस्य लल्लू यादव, रिंकी और रूबी के रूप में हुई है। भुइंया पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मौके से दो सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), पांच मैगजीन और 219 कारतूस भी बरामद किये हैं।