पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

0
290

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के रायगंज में मतदान के दौरान हिंसा की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां से सीपीएम उम्मीदवार मो. सलीम को हल्की चोटें भी आई हैं। रायगंज लोकसभा क्षेत्र के इस्लामपुर में सीपीएम उम्मीदवार मो. सलीम की गाड़ी पर हमला किया गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ का भी आरोप है, हालांकि मो. सलीम सुरक्षित बताए गए हैं। हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण के लिए अर्द्धसैनिक बलों ने लाठीचार्ज भी किया है। सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। स्थानीय लोगों ने जब राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर विरोध प्रदर्शन किया तो उन पर लाठी चार्ज करने की भी खबर है। उत्तरी दिनाजपुर के इस्लामपुर में शरारती तत्वों द्वारा वोटिंग से रोके जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।