यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, मप्र के भिंड के तीन लोगों की मौत

0
254

मथुरा

उत्तर प्रदेश से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। एक बार फिर से मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा यात्री घायल हैं। घटना मथुरा जिले के थाना बलदेव इलाके के गांव गढ़सौली के पास हुई। नोएडा से भिंड जाते हुए डबल डेकर बस बेकाबू होकर रात तकरीबन 12.45 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गई।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 50 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आगरा के जसवंत अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के बाद रात में हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों में तीन मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले हैं, जबकि एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। जांच में जुटी है।