TIO, Bhopal
अमिताभ लम्बे समय से दैनिक भास्कर की वेबसाइट को अलविदा कहते हुए साउथ के बड़े मीडिया हाउस Asianet की लांच हो रही हिंदी वेबसाइट में असिस्टेंट एडिटर की पोस्ट पर ज्वाइन किया है। asianet अंग्रेजी के अलावा मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला आदि भाषाओं में न्यूज चैनल और पोर्टल संचालित करती है। रिपब्लिक टीवी और सुवर्णा न्यूज जैसे चर्चित चैनल इसी संस्थान का हिस्सा हैं।
Asianet पहली बार हिंदी क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। भोपाल में पिछले 19 सालों के दौरान अमिताभ दैनिक पीपुल्स समाचार, राज एक्सप्रेस और वीकली एलएन स्टार की लांचिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। अब पहली बार किसी वेबसाइट की लांचिंग टीम से जुड़ने जा रहे हैं। अमिताभ जिस भी संसथान से जुड़ते हैं, उस संसथान के लिए बहुत ही दिल से काम करते हैं। साथ ही साथ नई उचाईयों को भी छूते हैं। बहुत अच्छे लेखक सहज और सरल व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। TIO टीम की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

